
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आगरा के रहने वाले एक शख्स की मौत
AajTak
दिल्ली मादीपुर गांव स्थित जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग से झुलसकर आगरा के रहने वाले एक शख्स की मौत हो गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों ने तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जूता फैक्ट्री के मालिक की तलाश शुरू कर दी है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी आग से झुलसकर एक शख्स की मौत हो गई. घटना गुरुवार के दिन दिल्ली के मादीपुर गांव की है. सूचना पाकर एक्टिव मोड में आए फायर ब्रिगेड ने तत्काल नौ गाड़ियां मौके पर भेजीं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक मादीपुर गांव में जूते बनाने की फैक्ट्री है. मादीपुर गांव स्थित जूता बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई. फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे. इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी फोन कर दे दी. जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने नौ गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना कर दीं.
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जूते की फैक्ट्री को पूरी तरह खाली कराया और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं. करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जूता फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया जा सका. जूता फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली.
फायर ब्रिगेड के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान जूता फैक्ट्री की चौथी मंजिल से एक जला शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त आगरा के कोलाखा गांव निवासी हरजीत के रूप में हुई है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया जहां उसे मुर्दाघर में रखा गया है. दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस फैक्ट्री मालिक का पता लगाने में जुटी है. जूता फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. दिल्ली पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










