
दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम होगा अपग्रेड, खत्म होगी जलभराव की समस्या... 57 हजार करोड़ का मास्टर प्लान पेश
AajTak
दिल्ली में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 57 हजार करोड़ रुपये का नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लॉन्च हुआ. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका अनावरण किया. योजना में हथिनी कुंड बैराज के पास डैम निर्माण, यमुना की डिसिल्टिंग, पुराने नालों और सीवरेज सिस्टम के अपग्रेड का प्रावधान है. इससे दिल्ली को बाढ़ और जलभराव से दीर्घकालिक राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. 50 साल बाद राजधानी के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत 57 हजार करोड़ रुपये है.
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ सालों से बाढ़ की समस्या गंभीर हो रही है. इसके समाधान के लिए हथिनी कुंड बैराज के पास करीब 5200 एकड़ में डैम बनाने की योजना है. इससे दिल्ली में बाढ़ और पानी की समस्या का समाधान होगा.
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने संयुक्त रूप से इस मास्टर प्लान का अनावरण किया. अधिकारियों के मुताबिक योजना के तहत दिल्ली के पुराने नालों, सीवरेज और स्टॉर्म वॉटर सिस्टम को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा.
योजना के तहत यमुना नदी में बाढ़ को रोकने, बिजली का उत्पादन करना, और जलापूर्ति की समस्या का समाधान करना है. इसमें 14 किलोमीटर लंबा जलाशय होगा. बांध के निर्माण पर करीब 6134 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है.
मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि बांध की जरूरत इसलिए भी है, क्योंकि मानसून के दिनों में बैराज के पास से इतना अधिक पानी आता है कि उसे एक लिमिट के बाद रोकना संभव नहीं है. अगर पानी पूरी तरह से रोका जाए, तो बांध टूट सकता है. ऐसे में दिल्ली में बाढ़ तबाही मचा सकती है. इसे देखते हुए यमुना की मौजूदा पानी होल्डिंग कैपेसिटी बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए यमुना की डिसिल्टिंग जरूरी है. सबसे ज्यादा समस्या ITO बैराज से ओखला बैराज के बीच 14 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच पर है. इस स्ट्रेच में यमुना की गहराई 700 मीटर अधिक है, तो कहीं 700 मीटर से कम. जैसे आईटीओ बैराज के पास गहराई करीब 207 मीटर है. वहीं, ओखला बैराज के पास 200 मीटर है.
बता दें कि ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू होने के बाद राजधानी की सड़कों पर बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या को काफी हद तक खत्म करने का लक्ष्य है. परियोजना से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को गति मिलेगी. सरकार का दावा है कि इस महत्त्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से दिल्ली को आने वाले कई वर्षों तक जलभराव से राहत मिलेगी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








