
दिल्ली: कश्मीरी गेट के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो की मौत
AajTak
बताया जा रहा है कि कश्मीरी गेट के पास शास्त्री पार्क की तरफ से आ रहे एक ट्रक (टाटा 407) ने एक स्कूटी सवार और सड़क के किनारे मौजूद 3 लोगों को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए.
राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आज यानी बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कश्मीरी गेट के पास शास्त्री पार्क की तरफ से आ रहे एक ट्रक (टाटा 407) ने एक स्कूटी सवार और सड़क के किनारे मौजूद 3 लोगों को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. मरने वालों में स्कूटी सवार भी शामिल है. आरोपी ड्राइवर अतीक मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. Delhi: Two people killed, two injured after a truck ran over footpath in Kashmiri Gate area early morning today pic.twitter.com/AGeZ65LKEx शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आज सुबह एक बेकाबू ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया जिसके बाद इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. इससे पहले मंगलवार को कश्मीरी गेट बस अड्डे में छठी मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई थी. 9 फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे थे जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया था. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई थी. हालांकि, जिस कमरे में आग लगी थी वहां सारा सामान जलकर खाक हो गया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











