
दिल्ली: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी आग में एक की मौत, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
AajTak
दिल्ली के करोलबाग इलाके में बीती रात एक मॉल में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है. आग शुक्रवार शाम 6 बजकर 44 मिनट पर लगी थी और दिल्ली फायर सर्विस को इसकी सूचना दी गई थी. आग पर काबू पाने में करीब 12 घंटे का समय लगा.
दिल्ली के क़रोल बाग में स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम लगी आग को क़रीब 12 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे. हालांकि, इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और लाखों का माल जलकर ख़ाक हो गया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक शख्स जो कि लिफ्ट में फंसा था और जिसे बाद में निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था उसकी मौत हो गई. शुक्रवार शाम छह बजकर 44 मिनट पर फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिली थी.
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे चार मंजिला मॉल में फैल गई. मॉल में कपड़े, ग्रोसरी का सामान और जूते-चप्पल जैसी चीजें थीं, जिनमें आग तेजी से फैलती है. आग बुझाने के बाद अब कूलिंग का काम जारी है ताकि दोबारा आग न भड़के.
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल भेजकर मौत की असली वजहों की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं. इस हादसे ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी के लिहाज से कड़ी चुनौतियों को उजागर किया है. स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को अब इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए और भी सख्ती बरतनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







