
दिल्ली: करण औजला के कॉन्सर्ट में जुटेंगे 50 हजार फैंस! ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, आज रूट डायवर्जन
AajTak
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज, 28 फरवरी को पंजाबी पॉप स्टार करण औजला का बड़ा लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट है, जिसमें 45,000 से 50,000 फैंस के आने की उम्मीद है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और रूट एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में आज (शनिवार), 28 फरवरी को पंजाबी पॉप सुपरस्टार करण औजला का धमाकेदार लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होने वाला है. यह कॉन्सर्ट “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” का हिस्सा है, जिसमें करीब 45,000 से 50,000 फैंस के पहुंचने की उम्मीद है. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक व्यवस्था की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. यह कॉन्सर्ट दिल्ली में करण औजला का सबसे बड़ा शो है, जहां फैंस उनके हिट गानों जैसे 'Softly', 'Admiring You' और 'Winning Speech' पर झूमने वाले हैं. स्टेडियम में गेट्स शाम को खुलेंगे और माहौल जोरदार रहने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है.
किन रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित और रूट डायवर्ट रहेगा? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, खास तौर पर BP मार्ग (बिश्मा पितामह मार्ग), लोधी रोड और स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक जाने की मनाही है. वहीं, इवेंट के दौरान जिन रास्तों पर रूट डायवर्ट रहेगा उनमें JLN रेड लाइट, सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट, 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट), प्रगति विहार रेड लाइट, लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट, JLN गेट नंबर 5 के पास बारापुल्लाह कट, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन/सूचना भवन टी-पॉइंट शामिल हैं.
लोगों के लिए सलाह है कि BP मार्ग, लोधी रोड और JLN स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर आज शाम पीक आवर्स में जाने से बचें. अगर आपको एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है, तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, कॉन्सर्ट देखने आने वाले फैंस मेट्रो का इस्तेमाल करें. इसके लिए JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) सबसे सुविधाजनक है.
किस गेट से मिलेगी एंट्री? स्टेडियम के दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से होगी. VIP एंट्री गेट नंबर 13 से होगी. आर्टिस्ट और ऑर्गनाइजर्स की एंट्री गेट 6 से होगी. जबकि इमरजेंसी के लिए गेट 1 और 10 (रिजर्व) हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






