
दिल्ली: कमल हासन के खिलाफ केस चलाने के लिए हिंदू सेना ने दी उपराज्यपाल को अर्जी, जानें क्या है मामला
AajTak
गोडसे को पहला हिन्दू आतंकवादी कहने के मामले में एक्टर कमल हासन के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चलाने के लिए हिंदू सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल को दी अर्जी.
हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने दिल्ली के एलजी को एक्टर कमल हासन के खिलाफ कोर्ट में मामला चलाने के लिए अर्जी भेजी है. 6 अप्रैल को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं ऐसे में अगर एलजी ने कमल हासन पर नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी कहने के मामले में कोर्ट में ट्रायल चलाने की इजाजत दी तो यह राजनीतिक मुद्दा बन सकता है. 2019 में विष्णु गुप्ता ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कमल हासन के नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहने के मामले में कोर्ट में केस दायर किया था. इस मामले में अभी भी कमल हासन पर ट्रायल नहीं शुरू हो पाया है. ट्रायल को शुरू करने के लिए एलजी की इजाजत की जरूरत है और इसीलिए विष्णु गुप्ता ने एलजी को पत्र लिखकर कमल हासन के खिलाफ ट्रायल शुरू कराने की इजाजत मांगी है. पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 4 जून को करेगा. विष्णु गुप्ता का कहना है कि कमल हासन ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी कहा. जिस एक्टर के लोग हेयर स्टाइल तक को फॉलो करते हैं, अगर वह ऐसा बयान देता है तो इससे दो धर्मों के लोगों के बीच में वैमनस्य और दंगे भड़क सकते हैं. विष्णु गुप्ता ने आजतक से बात करते हुए कहा कि ऐसे में कमल हासन के इस गैर जिम्मेदार बयान के बाद उनके खिलाफ कोर्ट में मामला चलाया जाना जरूरी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











