
दिल्ली और जालंधर में 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध, हिंदू संगठनों ने फिल्म के बायकॉट की दी धमकी
AajTak
Boycott Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा अंग्रेजी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर और नागा चैतन्या भी मेल रोल में हैं. फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन 12 से 14 करोड़ की कमाई कर लेगी. ट्रेडर्स की माने तो फिल्म को 12 करोड़ के आस पास ओपनिंग दे सकती है. इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 180 करोड़ रुपये लगे हैं.
Boycott Laal Singh Chaddha: जालंधर के एमबीडी मॉल के बाहर आमिर खान की नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में गुरुवार को शिव सेना हिंद और सिख तालमेल कमिटी के सदस्य आमने-सामने आ गए. शिव सेना ने आमिर खान को हिंदू विरोधी बताते हुए उनकी फिल्म का बायकॉट किया.
वहीं दूसरी ओर जब सिख तालमेल कमेटी को इसकी जानकारी हुई तो उसके सदस्य भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने कहा कि वे फिल्म का बायकॉट नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि वे यहीं पर खड़ रहेंगे, फिल्म को नहीं रुकने देंगे. मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया.
भाईचारा खत्म करने वाली फिल्म का करेंगे विरोध: शिव सेना
शिव सेना नेता इशांत शर्मा ने कहा कि अमीर खान एक हिन्दू विरोधी हैं. वह हमेशा हिन्दुओं के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं. पीके फिल्म में हिन्दू धर्मं का अपमान किया. उन्होंने कहा,'हमारा विरोध लाल सिंह चड्डा का नहीं, हमारा विरोध अमीर खान से है. उन्होंने कहा,'पंजाब में अगर कोई ऐसी फिल्म आती है, जो हिन्दू-सिख भाईचारे खत्म कर करेगी तो हम उसका विरोध करेंगे. ऐसे में अगर कोई नुकसान होता है तो प्रशासन उसका जिम्मेदार होगा.
जब पीके फिल्म आई थी तब क्यों नहीं किया विरोध: सिख कमेटी
सिख तालमेल कमेटी के अहुदेदार हरपाल सिंह चड्डा ने कहा कि शिवसेना ने पीके फिल्म में आमिर खान ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया लेकिन इस फिल्म को आए हुए कई साल बीत चुके हैं. उन्होंने पूछा कि उस समय क्या कर रहे थे? आज आमिर खान सिख रूप में आ गए हैं और जब लाल सिंह चड्ढा फिल्म लेकर आ गए हैं तो उनका विरोध कर रहे हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











