
दिल्ली: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने आरोपियों को ऐसे किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी नकली दवाइयां और जीवन रक्षक उपकरणों को महंगे दामों में बेच रहे थे. इन आरोपियों के अलग-अलग बैकों में एकाउंट है, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज कर दिया है.
दिल्ली में राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने 3 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोरोना काल में जीवन रक्षक उपकरणों के नाम पर धांधली करते थे. पुलिस ने नकली दवा बेचने और महंगे दामों पर जरूरी सामान बेचने वालों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के अलग-अलग 6 बैंकों में खाते थे, जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 डेबिट कार्ड और डेढ़ लाख कैश बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी एक लाख से ज्यादा मूल्य के मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल कर रहे थे. ये मोबाइल भी ठगी के पैसे से खरीदे गए थे. दरअसल दिल्ली पुलिस से प्रभजीत सिंह नाम के एक शख्स ने शिकायत की थी कि उन्हें व्यापार के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत थी. इसी दौरान उनकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने खुद को एक मेडिकल एजेंसी का मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के तौर पर पेश किया. प्रभजीत ने पुलिस को बताया कि उनके साथ उनकी 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की डील फाइनल हुई. यह डील कुल 27 लाख 50 हजार में फाइनल की गई.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










