
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, गलत रनवे पर उतरा था अफगान प्लेन
AajTak
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पिछले साल नवंबर महीने में बड़ा विमान हादसा टल गया, जब अफगानिस्तान की एरियाना अफगान एयरलाइंस की फ्लाइट AFG311 गलत रनवे 29R पर लैंडिंग कर गई थी. उसी रनवे से एक अन्य विमान टेकऑफ कर रहा था.
पिछले साल 23 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. अफगानिस्तान की एरियाना अफगान एयरलाइंस की फ्लाइट AFG311 ने निर्धारित रनवे 29L की बजाय सीधे रनवे 29R पर लैंडिंग कर दी, जो उस समय टेकऑफ के लिए इस्तेमाल हो रहा था. इस दौरान उसी रनवे से एक अन्य विमान, AIC2243, टेकऑफ कर रहा था. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस घटना पर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है.
रिपोर्ट में सामने आया कि रनवे 29R पर कोई लैंडिंग सहायता प्रणाली सक्रिय नहीं थी. न तो इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) चालू था, न प्रिसीजन अप्रोच पाथ इंडिकेटर (PAPI) या अप्रोच लाइट्स. इसके बावजूद, खराब मौसम और धुंध के कारण विजिबिलिटी केवल 1200 मीटर थी, जिससे पायलट गलती से गलत रनवे पर उतर गए.
क्रू ने बताया कि टचडाउन से चार नॉटिकल माइल पहले ILS सिग्नल गायब हो गया था. समानांतर बने दोनों रनवे को अलग-अलग पहचान पाना मुश्किल हो गया, जिससे पायलट भ्रमित हो गए.
AAIB ने यह भी साफ किया कि फ्लाइट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों का पालन नहीं किया. ATC द्वारा बार-बार क्लियरेंस मिलने के बाद भी विमान गलत रनवे की ओर बढ़ता रहा. जांच में डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का डेटा तो सुरक्षित रहा, लेकिन कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का डेटा ओवरराइट हो चुका था, जिससे पायलटों के बातचीत की महत्वपूर्ण जानकारी खो गई.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






