
दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो दबोचे गए
AajTak
ये दोनों ठग इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कस्टम ऑफिसर बनकर लोगों को फोन करते थे और उनके विदेशी पार्सल के नाम पर लाखों रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया करते थे.
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने कस्टम ऑफिसर बनकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने वाले रंजीत कुमार और अनुराग गुप्ता को आईजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों ठग इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कस्टम ऑफिसर बनकर लोगों को फोन करते थे और उनके विदेशी पार्सल के नाम पर लाखों रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया करते थे. पुलिस को जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सीमा देवी ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट कॉल करके बताया था कि उनका एक पार्सल मोरिस एंड्रयू ने लंदन से भेजा था. ठगों ने फोन के जरिए सीमा से कहा कि वो कस्टम ड्यूटी के तौर पर दिए गए अकाउंट में डेढ़ लाख रुपए जमा करवा दें. इसके बाद उनका पार्सल उन तक पहुंचा दिया जाएगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











