
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, यूपी-राजस्थान में कोहरे का कहर
AajTak
उत्तर भारत में कोहरे और बारिश ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है. दिल्ली, एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा छाया रहा. शाम को कई राज्यों में बारिश होने से ठंड और बढ़ गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है. राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश की संभावना है. यूपी के मुरादाबाद और झांसी में कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












