
दिल्ली-एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों रुपये के नशे का जखीरा बरामद, 26 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
AajTak
डीआरआई ने एनसीआर में बड़ी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया. ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली में छापेमारी कर 16.27 किलो एम्फ़ेटामिन, 7.9 किलो कोकीन, 1.8 किलो हेरोइन, 2.13 किलो गांजा और 115 किलो केमिकल बरामद किए गए. कुल कीमत 108.81 करोड़ रुपये है.
राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. DRI ने दिल्ली-एनसीआर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. 16.27 किलो एम्फ़ेटामिन, 7.9 किलो कोकीन, 1.8 किलो हेरोइन, 2.13 किलो गांजा और 115.42 किलो नशीले पदार्थ बनाने वाले केमिकल ज़ब्त किए गए हैं.
जब्त की गई चीजों की कुल कीमत काले बाज़ार में करीब 108.81 रुपये करोड़ है. इस कार्रवाई में 26 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
DRI को खास सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा में एक फार्महाउस पर छिपकर नशीले पदार्थ बनाए जा रहे हैं. जांच टीम ने जब यहां छापा मारा, तो 11.40 किलो एम्फ़ेटामिन और 110 किलो से ज्यादा केमिकल मिला, जिसका इस्तेमाल इन्हें तैयार करने के लिए किया जाता था.
इसके बाद टीम ने इस नेटवर्क के मुख्य संचालक को गुरुग्राम से पकड़ा. उसके घर से भी 1.33 किलो एम्फ़ेटामिन बरामद हुई.
पश्चिमी दिल्ली में रेड और भीड़ से टकराव
फिर एजेंसी को पता चला कि पश्चिमी दिल्ली में एक जगह इन ड्रग्स को छिपाकर रखा गया है और वहीं से इनकी सप्लाई होती है. यह इलाका बहुत भीड़भाड़ वाला था और वहां की तंग गलियों में पहुंचना भी मुश्किल था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









