
दिल्ली: आवारा कुत्तों के हमले में मृत बच्ची के परिजनों से मिले CM अरविंद केजरीवाल, दिया मदद का भरोसा
AajTak
यह घटना 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. लड़की के परिवार ने दावा किया कि कुछ लोग इलाके के पास आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आवारा कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से मुलाकात की. सीएम ने इस घटना पर दुख जताया और मृतक बच्ची के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की. उन्होंने मृतक बच्ची के परिजनों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव मददका भरोसा दिलाया. बच्ची के परिजनों से मुलाकात की जानकारी सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए दी.
उन्होंने लिखा, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के धोबी घाट इलाके में शनिवार को कुछ आवारा कुत्तों के हमलों में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी. आज मृतक बच्ची के परिजनों से मिला. आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाकों में घूमना बेहद गंभीर मामला है. एनडीएमसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस समस्या का तुरंत समाधान करें. बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बहुत रूरी है'.
नई दिल्ली विधानसभा के धोबी घाट इलाके में शनिवार को कुछ आवारा कुत्तों के हमलों में दो वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई थी। आज मृतक बच्ची के परिजनों से मिला। आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाक़ों में घूमना बेहद गंभीर मामला है। NDMC अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस समस्या का तुरंत… pic.twitter.com/xZ7FHuqXsQ
बता दें कि यह घटना 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. एनडीएमसी एरिया में तुगलक लेन के चमन घाट में करीब दो वर्षीय बच्ची माता-पिता के साथ रहती थी. घर के बाहर बच्ची पर कुछ आवार कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई. घर में बच्ची को न पाकर परिजन उसकी तलाश करने लगे. परिजनों ने घर के बाहर कुछ आवारा कुत्तों को बच्ची पर हमला करते देखा.
परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्तों से बच्ची को मुक्त कराया. उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. पशु चिकित्सकों की एक टीम ने मौके का दौरा किया और पाया कि क्षेत्र में कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की जाती है. पुलिस जांच से चीजें स्पष्ट हो जाएंगी'.
लड़की के परिवार ने दावा किया कि कुछ लोग इलाके के पास आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़ित के चाचा रवि ने कहा, 'शाम 6 बजे के आसपास, चार से पांच आवारा कुत्तों ने अचानक हमारे बच्चे पर हमला कर दिया, उसे 100-150 मीटर तक घसीटा और घायल कर दिया'. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बार-बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







