
दिल्ली: आप पार्षद पर युवक से मारपीट का आरोप, 'गाय' का क्या है कनेक्शन?
AajTak
दिल्ली के जैतपुर इलाके की घटना. 24 साल के धीरज कुमार का आरोप है कि उसने इलाके की एक बीमार गाय की मदद के लिए आप पार्षद निखिल छपराना से मदद मांगी थी लेकिन धोखे से उसे छपराना के ऑफिस ले जाया गया. पार्षद के ऑफिस में निखिल सहित चार लोगों ने उससे मारपीट की और धमकी भी दी. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के जैतपुर इलाके में 24 साल के एक युवक ने आम आदमी पार्टी (आप) के निगम पार्षद निखिल छपराना और तीन अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले में आप पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
यह मामला एक गाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. जैतपुर के धीरज कुमार नाम के एक शख्स ने एक बीमार गाय को लेकर एक वीडियो लाइवस्ट्रीम किया था. आरोप है कि युवक ने पार्षद से मदद मांगी थी लेकिन मदद के बदले पार्षद और उसके सहयोगियों ने युवक से मारपीट की.
युवक का आरोप है कि बीमार गाय को क्षेत्र से हटाने को लेकर जब उसने आप पार्षद की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई.
धीरज कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि निखिल छपराना का एक सहयोगी विशाल उन्हें मदद के बहाने पार्षद के ऑफिस ले गया. ऑफिस पहुंचकर निखिल छपराना सहित चार लोगों ने उससे मारपीट की. आरोपियों ने उससे 23000 रुपये भी लूट लिए.
एफआईआर के मुताबिक, कुमार का आरोप है कि निखिल छपराना, यश छपराना, विशाल और साहिल पर मारपीट का आरोप लगाया है. आरोपियों ने शख्स का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उससे मोहित चोकन नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ बोलने को मजबूर किया गया.
पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक किसी तरह पार्षद के ऑफिस से बचकर भागने में सफल हुआ और उसने हमें इसकी सूचना दी. आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत पार्षद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







