
दिल्ली: अस्पताल में फायरिंग कर, पुलिसवालों की आंखों में मिर्ची झोंक साथी को भगा ले गए बदमाश
AajTak
कुलदीप नाम के एक कैदी को जेल से GTB अस्पताल मेडिकल के लिए थर्ड बटालियन दिल्ली पुलिस की टीम लेकर जब आई थी, उसी वक्त कुलदीप के साथियों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी.
राजधानी में बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम दिल्ली पुलिस को एक बार फिर बदमाशों ने खुलेआम चुनौती दे डाली. बदमाशों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के ठीक बाहर कई राउंड फायरिंग की और एक कुख्यात अपराधी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए. इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. जानकारी के मुताबिक जिस कैदी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया गया, वो कोई मामूली बदमाश नहीं है. उस कैदी का नाम कुलदीप बताया जा रहा है. जिसे दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन की टीम जेल से जीटीबी अस्पताल लेकर आई थी. वहां उसका मेडिकल होना था. तभी वहां एक स्कोर्पियो कार और बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन के करीब बदमाश पहुंचे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











