
दिल्लीवालों को रेखा सरकार का दिवाली गिफ्ट, पानी के बढ़े हुए बिल पर लेट पेमेंट 100% माफ
AajTak
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि यह योजना अगले महीने से लागू होगी और एकमुश्त योजना होगी, यानी यह दोबारा लागू नहीं की जाएगी. यह स्कीम विशेष रूप से घरेलू (डोमेस्टिक) और सरकारी क्षेत्र के लिए लागू होगी, जिससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विशेष लाभ होगा.
दिल्ली की बीजेपी सरकार ने बढ़े हुए और बकाया पानी के बिलों से जूझ रहे लाखों परिवारों को दिवाली से पहले राहत देते हुए लेट पेमेंट सरचार्ज को खत्म कर दिया है. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने पानी के बिलों और संबंधित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. इन घोषणाओं में लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) को खत्म करने के अलावा, ब्याज दरों में कमी, और अवैध जल कनेक्शनों को वैध करने की प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल है.
प्रवेश वर्मा ने कहा कि ये कदम दिल्ली सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों का हिस्सा हैं, जो आम नागरिकों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) को 100% माफ करने का फैसला किया है. पहले उपभोक्ताओं को पानी के बिलों पर देरी से भुगतान करने पर भारी सरचार्ज देना पड़ता था, जिसके कारण बिलों की राशि लाखों रुपये तक पहुंच जाती थी. इस सरचार्ज को खत्म करने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: स्कूटर-बाइक्स... CNG ऑटो पर बैन और नार्वे से DOSTI, नई EV Policy की तैयारी में दिल्ली सरकार
अगले महीने से लागू होगी योजना
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि यह योजना अगले महीने से लागू होगी और एकमुश्त योजना होगी, यानी यह दोबारा लागू नहीं की जाएगी. यह स्कीम विशेष रूप से घरेलू (डोमेस्टिक) और सरकारी क्षेत्र के लिए लागू होगी, जिससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विशेष लाभ होगा. वहीं, ब्याज दरों में भी कमी की गई है. पहले पानी के बकाया बिलों पर 5% मासिक ब्याज दर लागू होती थी, जिसे अब घटाकर 2% कर दिया गया है. इस कदम से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनके बिल बकाया होने के कारण बढ़ते चले जाते थे.
सिर्फ ₹1000 में वैध होंगे कनेक्शन

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









