
दिल्लीवाले 49 डिग्री वाली गर्मी झेलने को कैसे हुए मजबूर, देखें
AajTak
दिल्ली में लोगों ने 48.9 डिग्री सेल्सियस गर्मी महसूस की, जबकि अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अगले 3-4 दिन टेम्परेचर 44-45 की रेंज में रहने की संभावना है. उत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्से भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











