
दिल्लीः ITO के पास भीषण हादसा, ऑटो पर गिरा कंटेनर, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
AajTak
दिल्ली में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आईटीओ के पास रिंग रोड पर हादसा हुआ. एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया.
दिल्ली में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आईटीओ के पास रिंग रोड पर हादसा हुआ. एक कंटेनर ऑटो पर गिर गया. बता दें कि एक ऑटो में चार लोग सवार थे. उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











