
दिल्लीः ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की सुसाइड, थाने में मचा हड़कंप
AajTak
दिल्ली के प्रसादनगर थाने में एएसआई ने सोमवार सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना थाने के अंदर बैरक की ही बताई जा रही है. एक साल पहले थाना प्रसाद नगर में एएसआई की नियुक्ति हुई थी. कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में थे.
दिल्ली के मध्य जिले के थाना प्रसाद नगर में तैनात एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया. इस घटना की जानकारी एएसआई के परिजन को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि एएसआई कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मध्य जिला के थाना प्रसाद नगर में सोमवार सुबह 9 बजे हड़कंप मच गया. यहां तैनात एएसआई मनोज कुमार ने अपनी सरकारी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही सारे पुलिसकर्मी कमरे की तरफ भागे.
अपने कमरे में खून से लथपथ पड़े थे एएसआई पुलिसकर्मियों ने देखा कि एएसआई मनोज कुमार वहां पर खून से लथपथ पड़े हैं. आनन-फानन में मनोज को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एएसआई मनोज कुमार 2021 में थाना प्रसाद नगर में तैनात किए गए थे.
बताया जा रहा है कि एएसआई मनोज कुमार बीमारी के चलते पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे. फिलहाल परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









