
दिल्लीः सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग, प्रशांत किशोर भी मौजूद
AajTak
कांग्रेस ने आज 10 जनपथ पर अचानक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी के बड़े नेता कई मुद्दों पर मंथन करेंगे.
दिल्ली में कांग्रेस ने शनिवार को अचानक एक हाईलेवल बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के बड़े नेता 10 जनपथ पर पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही चिंतन शिविर पर भी कांग्रेस के नेता मंथन करेंगे.
सोनिया गांधी ने अर्जेंट मीटिंग बुलाई है. मैं बैंगलुरु में था. मुझे इस बारे में जानकारी दी गई. साथ ही मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया. बता दें कि कांग्रेस की इस अहम बैठक में रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक अखबार में लिखे लेख में सरकार पर निशाना साधा है. सोनिया गांधी ने कहा कि आज हमारे देश में नफरत, कट्टरता औऱ असहिष्णुता का महौल है. अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो यह काबू से बाहर हो जाएगा.
कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंच गए हैं. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद हैं.
पार्टी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग बुलाई थी. इसमें 5 घंटे तक कांग्रेस के दिग्गजों ने बैठक में मंथन किया था. बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि ये बात स्पष्ट होनी चाहिए कि हमारा उद्देश्य क्या है और हम लोगों तक क्या पहुंचाएंगे. हमें अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाने की जरूरत है.
उन्होंने कहा था कि कि भाजपा निहित स्वार्थों के लिए चुनाव लड़ रही है. हम पारंपरिक तरीके से लड़ रहे हैं. हमें उम्मीदवार/व्यक्तियों के रूप में नहीं, एक पार्टी के रूप में लड़ना चाहिए. हम कांग्रेस पार्टी के रूप में महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल के सिद्धांतों का पालन करते हैं और हम पूरे देश के लिए लड़ते हैं जबकि कुछ राजनीतिक दल अपने विशिष्ट लक्ष्यों के लिए लड़ रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







