
दिल्लीः साउथ अफ्रीकन कपल ने रेमडेसिविर के नाम पर की लाखों की ठगी, विदेशी महिला गिरफ्तार
AajTak
राखी ने इंडियन बैंक के एक अकाउंट में 25 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए. इंडियन बैंक के जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए, वो ग्लोबल सप्लायर्स के नाम से था. राखी ने पैसे ट्रांसफर किए लेकिन उसे इंजेक्शन नहीं मिला.
कोरोना महामारी के दौरान आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. तामा मामला दिल्ली का है, जहां एक विदेशी कपल ने तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया. पुलिस ने एक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसका बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया. मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना इलाके का है. जहां राखी गुप्ता नामक एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनके रिश्तेदार को कोरोना हुआ था. उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत थी. इसी दौरान राखी ने सोशल मीडिया पर सर्च किया तो उन्हें एक मोबाइल नंबर 9059756782 मिला . राखी ने जब इस नंबर पर कॉन्टैक्ट किया तो उससे प्रिस्क्रिप्शन मांगा गया और रेमडेसिविर इंजेक्शन की प्रति वॉयल के लिए 5 हजार रुपये की डिमांड की गई.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









