
दिल्लीः लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत 10 शूटर्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, बिजनेसमैन के ऑफिस पर बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां
AajTak
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक रियल स्टेट कारोबारी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई थीं. ये वारदात 30 मार्च 2021 को हुई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और दीपक मुंडा समेत 10 शूटर्स के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और सचिन बिश्नोई समेत 10 शूटर्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जानकारी के मुताबिक चार्जशीट दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके के एक रियल स्टेट बिजनसमैन की हत्या की साजिश रचने, उससे 1 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी की डिमांड करने और आपराधिक साजिश रचने पर संगीन धाराओं में दाखिल की गई है.
पुलिस ने कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़, पंजाब पुलिस की कस्टडी में मौजूद लॉरेंस बिश्नोई, दुबई में मौजूद गैंगस्टर सचिन विश्नोई, काला जठेड़ी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार शूटर्स दीपक मुंडी और लॉरेश गैंग के दूसरे गुर्गों समेत 10 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की.
दरअसल, मोहन गार्डन इलाके में 30 मार्च 2021 को एक बिजनेसमैन के ऑफिस पर गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई और सचिन बिश्नोई के गुर्गों ने एक शूटआउट को अंजाम दिया था. जिसमें बिजनेसमैन के दोनो पैरों में गोली लगी थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 शूटर्स को राजस्थान के हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर से गिरफ्तार किया गया था. जबकि नीमच से गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी.
स्पेशल सेल की चार्जशीट में खुलासा हुआ था कि कनाडा में बैठा गोल्डी बरार और दुबई में मौजूद सचिन विश्नोई लगातार दिल्ली और हरियाणा की जेलों में बंद लॉरेंस गैंग के शूटर्स से बात करते थे. लॉरेंस बिश्नोई भी जेल के अंदर से ही गुर्गों को आदेश दे रहा था. चार्जशीट के मुताबिक इस गैंग के शूटर्स के कब्जे से 5 हथियार और करीब 80 कारतूस बरामद हुए थे.
ये भी देखें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









