
दिल्लीः लॉकडाउन में गई नौकरी तो बन गए लुटेरे, विदेशी महिला से भी की थी लूटपाट
AajTak
साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और हार्दिक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सोनू और हार्दिक की नौकरी लॉकडाउन में चली गई. इस दौरान सोनू कुमार की गर्लफ्रेंड भी बेरोजगार हो गई, जो टेली कॉलर थी.
दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी नौकरी लॉकडाउन में चली गई तो वो दोनों अपना खर्च चलाने के लिए लूटपाट करने लगे. उनमें से एक युवक की गर्लफ्रेंड भी बेरोजगार हो गई थी. वो इस बात से भी परेशान थे. अपराधी बनने से पहले ये दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और हार्दिक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सोनू और हार्दिक की नौकरी लॉकडाउन में चली गई. इस दौरान सोनू कुमार की गर्लफ्रेंड भी बेरोजगार हो गई, जो टेली कॉलर थी.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











