
दिल्लीः मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में महिला से छेड़खानी का आरोपी टीचर गिरफ्तार, डेढ़ साल से कर रहा था परेशान
AajTak
दिल्ली आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में महिला के साथ छेड़खानी के आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए टीचर का नाम राजेश चंद्र बताया जा रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा वाले मेट्रो स्टेशन पर एक महिला टीचर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. महिला टीचर के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला टीचर के साथ छेड़खानी का आरोपी भी प्राइमरी स्कूल का टीचर बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी कई दिन से महिला का पीछा कर रहा था. पीड़ित महिला के मुताबिक उसने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की थी और अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी थी. लेकिन न तो पुलिस और न ही विभागीय अधिकारियों ने ही इस मामले में कोई कार्रवाई की. महिला का आरोप है कि आरोपी टीचर उसे परेशान करता रहा.
बताया जाता है कि 7 जुलाई को भी आरोपी ने महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ की. 7 जुलाई को आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन से पीसीआर कॉल मिली थी. इसमें महिला के साथ छेड़छाड़ की बात कही गई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि एक महिला का एक शख्स लगातार पीछा कर रहा है. आरोपी आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आया.
छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में ये नजर आया कि जब महिला लिफ्ट में गई, तभी वह शख्स भी पीछे से लिफ्ट में दाखिल हो गया. दोनों ही लिफ्ट में अकेले थे और महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए कहा कि ऐसा किया तो जान से मार देंगे.
पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी उसे पिछले करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहा है. पीड़िता का कहना है कि इसे लेकर विभाग से लेकर पुलिस तक से कई बार शिकायत कर चुकी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में छेड़खानी की शिकायत पर मेट्रो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राजेश चंद्र कल्याणपुरी का रहने वाला है और गोकुलपुरी के स्कूल में प्राइमरी टीचर है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











