
दिल्लीः मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, सरेआम हत्या के मामले में पुलिस को थी तलाश
AajTak
पकड़े गए बदमाश का नाम कमल गहलोत है. मुठभेड़ में घायल कमल को पुलिस ने उपचार के लिए बक्करवाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया है. पिछले साल 22 अक्टूबर को सरेआम हुई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को कमल की तलाश थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल ने बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाश का नाम कमल गहलोत है. मुठभेड़ में घायल कमल को पुलिस ने उपचार के लिए बक्करवाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया है. पिछले साल 22 अक्टूबर को सरेआम हुई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को कमल की तलाश थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कमल गहलोत ने 22 अक्टूबर के दिन उत्तम नगर इलाके में सरेआम हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था. कमल गहलोत पर आरोप है कि सरेआम विकास मेहता नाम के शख्स की हत्या कर दी थी. विकास मेहता की हत्या का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में कमल ने पहले विकास को एक गोली मारी, फिर वह जाने लगा.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










