
दिल्लीः महिला का वेश धर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
AajTak
दिल्ली पुलिस और एक गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तीन बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि इस गैंग के दो बदमाश साड़ी पहनकर राहगीरों को रोकते थे, फिर दूसरे बदमाश उनसे लूटपाट करते थे.
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और एक गैंग के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई. एनकाउंटर उत्तर पूर्वी दिल्ली के खादर में सड़क से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर अंदर जंगल में हुआ. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में आकाश नाम के बदमाश की गोली लगने से मौत हुई है. तीन बदमाश पकड़े गए हैं, जबकि 3 फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि दिल्ली में एक गैंग सक्रिय था. इसके 2 सदस्य साड़ी पहनकर राहगीरों को अलग-अलग बहानों से रोकते थे. इसके बाद उनके साथी लूटपाट को अंजाम दिया करते थे. इतना ही नहीं, बदमाश पीड़ित के साथ मारपीट भी करते थे.
अंधेरे में छिपकर बैठे थे बदमाश
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उस्मानपुर इलाके में गश्त के दौरान एक शख्स घायल अवस्था में भागता हुआ नजर आया. पूछताछ करने पर पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब 5 से 6 लोगों ने उस पर हमला कर दिया. उसका मोबाइल लूट लिया. इतना ही नहीं, बदमाशों ने पीड़ित को चाकू मारकर घायल भी कर दिया. इसके बाद पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में निकल पड़ीं. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस खादर के जंगल इलाके में करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक अंदर आ गई. वहां उन्हें अंधेरे में 7-8 लोग संदिग्ध हालत में नजर आए.
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट संजय सैन के मुताबिक पुलिस ने संदिग्धों से कहा कि वह पुलिस वाले हैं, सभी लोग अपना नाम बताएं, लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी. बदमाशों की तरफ से पहले 2 राउंड फायर किए गए. पुलिस ने दोबारा सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फिर से पुलिस टीम पर गोली चला दी. इसके बाद सब इंस्पेक्टर नितिन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. जिसमें एक बदमाश वहीं गिर पड़ा और बाकी भाग निकले. घायल बदमाश को पुलिस ने हॉस्पिटल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









