
दिल्लीः चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण का काम पूरा, 17 अप्रैल को सीएम केजरीवाल करेंगे उद्घाटन
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चांदनी चौक के मुख्य सड़क का पुर्नविकास किया गया है. यह एक ऐतिहासिक धरोहर है. इस पूरे इलाके को बहुत ही खूबसूरत बनाया गया है. यह बहुत पुरानी जगह है और हम इस पुरानी ऐतिहासिक जगह की शोभा को वापस ला रहे हैं.
दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर लालकिला के सामने स्थित चांदनी चौक की मुख्य सड़क के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो गया है. इसे दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुर्नविकसित किया गया है, जिसका सीएम अरविंद केजरीवाल आगामी 17 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे. दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चांदनी चौक को आधुनिक तरीके से विकसित किया है. इस सौंदर्यीकृत सड़क पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मोटराइज्ड व्हीकल्स के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि चांदनी चौक आने वाले लोगों को जाम समेत अन्य समस्याओं से दो-चार न होना पड़े.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











