
दिल्लीः किसान नेताओं के साथ सीएम केजरीवाल की बैठक शुरू, स्पीकर भी मौजूद
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान सीएम और किसान नेता इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि ये तीनों काले कानून कैसे वापस कराए जाएं.
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं. दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसान संगठनों के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसभा में बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल के साथ ही विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल भी मौजूद हैं. सीएम केजरीवाल के साथ मीटिंग के लिए किसान नेताओं के विधानसभा पहुंचे नेताओं को नाम और वाहन नंबर चेक करने के बाद ही एंट्री दी गई. विधानसभा के बाहर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं. हालात पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली. जानकारी के मुताबिक बैठक में ब्रज पाल चौधरी, यश पाल चौधरी, सुभाष चौधरी, रोहित जाखड़ (जाट महासभा), ब्रज वीर सिंह (अहलावत खाप), राकेश सहरावत (सहरावत खाप), ओमपाल सिंह (काकरान खाप), बिल्लु प्रमुख (गुलिया खाप), ऊधम सिंह समेत यूपी की कई खाप पंचायतों के चौधरी शामिल होंगे. किसान नेता कुलदीप त्यागी और पूरण सिंह भी बैठक में शामिल हो रहे हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











