
दिल्लीः एमसीडी अफसर बनकर ट्रेड लाइसेंस चेक करने के नाम पर करते थे ठगी, 3 गिरफ्तार
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जिनपर दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस चेक कर उनसे ठगी करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी खुद को नगर निगम का अफसर बताकर दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस चेक करते थे.
पुलिस-प्रशासन डाल-डाल है तो ठग-बदमाश पात-पात. ठग भी ठगी के नए-नए तरीके खोज रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जिनपर दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस चेक कर उनसे ठगी करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी खुद को नगर निगम का अफसर बताकर दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस चेक करते थे.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











