
दिन में 2 बार नहाना-कमरा खुला रखना, कर्मचारी को महिला बॉस का फरमान!
AajTak
यूजर्स ने महिला की तीखी आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा- आपके ऐसे नियम-कायदे देखकर कोई कर्मचारी आपके यहां काम ही नहीं करना चाहेगा. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- सम्मान के साथ व्यवहार करना सीखिए.
अपने घर में काम करने वाले सफाईकर्मी को 'गुलाम' की तरह ट्रीट करने वाली एक महिला बॉस की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. महिला ने कर्मचारी के लिए नियमों की एक अजीबोगरीब लिस्ट बनाई है, जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं. लोगों ने कहा है कि नियम पढ़ने के बाद कोई भी उसके घर में काम करने के लिए तैयार नहीं होगा.
कर्मचारी के लिए नियमों की ये लिस्ट इंस्टाग्राम पेज @sgfollows पर शेयर की गई है. इस लिस्ट में घर में काम करने वाले शख्स को 12 रूल फॉलो करने के लिए कहा गया है. नियम के मुताबिक, कर्मचारी काम के वक्त मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकता, बिना परमिशन बाहर नहीं जा सकता, उसे दिन में दो बार नहाना होगा और घर हमेशा साफ-सुथरा रखना होगा.
महिला ने नियमों की लिस्ट को पोस्ट करते हुए यह भी लिखा कि इसे बनाने में उसे 45 मिनट का समय लगा है. इन विचित्र नियमों में कर्मचारी को अपना कमरा बंद करने की अनुमति नहीं देना, रात 9:30 से 10 बजे के बीच बिस्तर पर जाने का निर्देश और बिजली या पानी की बर्बादी नहीं करना भी शामिल है.
महिला के रूल्स वाली लिस्ट को अबतक 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. इसको लेकर तमाम यूजर्स ने महिला की तीखी आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा- आपके ऐसे नियम-कायदे देखकर कोई कर्मचारी आपके यहां काम ही नहीं करना चाहेगा. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- सम्मान के साथ व्यवहार करना सीखिए.
एक दूसरे यूजर ने कहा कि घर में काम करने वाला शख्स भी हमारे जैसा इंसान है, वो कोई रोबोट नहीं है. यूजर्स ने अजीबोगरीब नियम को लेकर इसे महिला का पागलपन करार दिया है. लोगों ने कहा कि आपका कर्मचारी आपका गुलाम या बंधक नहीं है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











