
दिग्गज निवेशक का बड़ा बयान- 'अमेरिका में मंदी तो भारत में हैं मोदी', बनने वाला है नया रिकॉर्ड!
AajTak
विजय केडिया का मानना है कि मार्केट नई ऊंचाई की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी मंदी का भारतीय बाजार में किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. साथ ही आईटी सेक्टर के लिए भी उन्होंने बड़ी बात कही.
बैंकिंग संकट (Banking Crisis) ने अमेरिका में आर्थिक मंदी (Economic Recession) की आशंका को बढ़ा दिया है. जानकारों का मानना है कि अगर मंदी ने अमेरिका को हिट किया, तो फिर पूरी दुनिया में इसका असर देखने को मिलेगा. इस बीच स्टॉक मार्केट (Stock Market) के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) का मानना है कि घरेलू इक्विटी बाजार पर अपने आशावादी दृष्टिकोण को बरकरार रखते हुए सरकार का बुनियादी ढांचे पर जोर, जीएसटी और PLI (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजनाओं का पॉजिटिव असर देश की इकोनॉमी पर दिखने लगा है.
मंदी से निपट सकता है भारत
विजय केडिया ने भारतीय इकोनॉमी को लेकर ये बात ऐसे समय में कही है, जब अमेरिका समेत विकसित बाजारों में मंदी की बात हो रही है. केडिया ने कहा- 'अगर अमेरिका में मंदी है, तो इस स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास मोदी के नेतृत्व वाली व्यावहारिक नीतियां हैं.' यही कारण है कि वैश्विक बाजारों में चल रही अनिश्चितताओं के बावजूद बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई लेवल से महज पांच से छह फीसदी दूर है.
नई ऊंचाई की तैयारी में मार्केट
30 शेयरों वाला इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 25 अप्रैल की सुबह के कारोबार में 60,171 पर कारोबार कर रहा था. इंडेक्स एक दिसंबर 2022 को 63,583 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था. विजय केडिया को लगता है कि बाजार नई ऊंचाई की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मंदी होगी तो हल्की होगी. ट्रेंडलाइन के पास उपलब्ध डेटा से पता चलता है कि विजय केडिया के पास पटेल इंजीनियरिंग, प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स, अफोर्डेबल रोबोटिक एंड ऑटोमेशन, अतुल ऑटो, नूलैंड लैबोरेटरीज और वैभव ग्लोबल जैसी कंपनियों में एक-एक प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है.
अमेरिकी फेड के कदम का नहीं पड़ेगा असर

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












