
दिगांगना सूर्यवंशी नहीं होंगी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा, ये है वजह
AajTak
दिगांगना ने 7 साल की उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था. वो शो क्या हादसा क्या हकीकत में नजर आईं. उन्हें पहचान शो एक वीर की अरदास...वीरा से मिली. 2018 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया.
राजन शाही का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है. ऐसी खबरें हैं कि शो में नए एक्टर्स एंट्री लेने वाली हैं और शिवांगी जोशी और मोहसिन खान शो को छोड़ देंगे. लीप आने के बाद वो शो का हिस्सा नहीं होंगे. कुछ दिनों पहले ये खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी शो का हिस्सा बनेंगी. अब एक्ट्रेस ने इन खबरों को झूठा बताया है. उनका कहना है कि वो फिल्मों में बिजी हैं, टीवी शोज पर फोकस नहीं कर रहीं.
More Related News













