
'दाढ़ी देख बोला- अल्लाह का नाम लो, नहीं लिया तो मार दिया...' सुदीप के चाचा ने बताई पल- पल की बातें
AajTak
सुदीप के चाचा ने बताया कि पहलगाम हमले के दिन पास के जंगल से अचानक ही आतंकी निकले और सभी को घेर लिया. उन्होंने कहा कि मुस्लिम सभी एक जगह पर जमा हो जाओ और बाकी सब एक जगह जमा हो जाओ. उन्होंने सुदीप की बढ़ी हुई दाढ़ी देख कर उसको अल्लाह का नाम लेने के लिए बोला लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसके बाद उसको गोली मार दी.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में नेपाल के सुदीप न्यौपाने की मौत से उनका पूरा परिवार टूट गया है. लुंबिनी के पास बेलबरिया गांव में रह रहे सुदीप के परिजन शोक में डूबे हैं.
सुदीप के चाचा दाधीराम न्यौपाने ने बताया- 'सुदीप के बहनोई से मेरी बातचीत हुई. थोड़ी देर पहले मैंने उस रात की घटना के बारे में पूछा कि कैसे यह घटना हुई? इस पर उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि पास के जंगल से अचानक ही आतंकी निकले और सभी को घेर लिया. उन्होंने कहा कि मुस्लिम सभी एक जगह पर जमा हो जाओ और बाकी सब एक जगह जमा हो जाओ. ऐसा कहने पर सुदीप अपनी मां, बहन और बहनोई सब एक तरफ जमा हो गए. उसके बाद आतंकियों ने कहा कि अल्लाह का नाम लेकर घुटनों के बल झुक जाओ. मुसलमानों को कुछ नहीं किया. सुदीप की बढ़ी हुई दाढ़ी देख कर उसको अल्लाह का नाम लेने के लिए बोला लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसके बाद उसको गोली मार दी. मुस्लिमों के तरफ एक भी गोली नहीं चली लेकिन हिंदुओं को घुटनों के बल बैठने को कहा गया था. एक के बाद एक सभी को गोलियों से भून दिया.'
मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में बड़ा आतंकी हमला हुआ,जिससे बाद पूरे देश में आक्रोश है. यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि पहलगाम में हमले के वक्त आतंकियों ने नकली वर्दी पहनी हुई थी, इसलिए शुरुआत में किसी भी पर्यटक को उन पर शक नहीं हुआ. लेकिन थोड़ी देर बाद ही, जब उन्होंने हिंदू पर्यटकों की पहचान पूछ कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी, तो मौके पर भगदड़ मच गई. आतंकियों ने जानबूझकर ऐसे हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया, जो अपनी पत्नी या परिवार के साथ आए थे. इस आतंकी हमले की तस्वीरें और वीडियो बहुत भयानक हैं. इस वीडियो में जिन महिलाओं के पतियों पर आतंकवादी हमला हुआ है, वो रोती और बिलखती हुई दिख रही हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










