
'दांत नहीं आ रहे, खाने में मुश्किल हो रही', मासूम ने PM मोदी को लिखा पत्र
AajTak
Assam Kids Viral Letter: दोनों बच्चों का कहना है कि उन्हें अपने पसंदीदा खाने को चबाने में काफी परेशानी हो रही है. क्योंकि उनके बचपन के दांत गिरने के बाद नए दांतों के आने में बहुत समय लग रहा है. बच्चों ने लिखा, 'डियर मोदी जी.. मेरे 3 दांत नहीं आ रहे हैं, इस कारण मुझे खाना चबाने में दिक्कत हो रही है.'
असम के दो बच्चों का पत्र (Assam Siblings Letter) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये पत्र पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को लिखा गया है. पत्र में बच्चों ने पीएम मोदी और सीएम हिमंता से मासूम सी अपील की है. बच्चों ने पत्र में अपने दांतों की समस्या को लेकर शिकायत की है. आइए जानते हैं पूरा मामला..

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












