
दांत का दर्द दूर करने में काफी असरदार हैं ये 4 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
AajTak
दांत का दर्द कई बार इतना ज्यादा परेशान कर देता है कि आदमी के लिए खाना-पीना तक भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी दांत के दर्द से परेशान हैं या अचानक इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू देसी नुस्खे आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. इन उपायों की मदद से आपको दांत के दर्द में आराम मिल जाएगा.
दांत का दर्द कई बार इतना ज्यादा परेशान कर देता है कि आदमी के लिए खाना-पीना तक भी मुश्किल हो जाता है. इसके साथ ही यह दर्द इतना तेज और भयानक होता है कि आदमी की दिनचर्या के अन्य कार्य भी इससे प्रभावित हो जाते हैं. दांतों में दर्द होने की कई वजह हो सकती हैं जिसमें साफ-सफाई से लेकर कैल्शियम की कमी तक शामिल है.
अगर आप भी दांत के दर्द से परेशान हैं या अचानक इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू देसी नुस्खे आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. इन उपायों की मदद से आपको दांत के दर्द में आराम मिल जाएगा.
सेंधा नमक दांत में अगर दर्द की समस्या है तो सेंधा नमक आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. अगर आपके दांत में दर्द है तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर कुल्ला करने से आपको काफी आराम पहुंचेगा. इसके पानी का कुल्ला करने से मंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और दर्द से आराम मिलता है. प्याज दांत के दर्द में राहत पाने के लिए आप प्याज को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं. अगर आपको दर्द हो रहा है तो कच्चे प्याज का टुकड़ा अपने दांतों के बीच में रखकर चबाएं. ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी. प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों के बैक्टीरिया को मार देते हैं. इससे आपको आराम मिलता है.
लौंग का तेल दांतों का दर्द दूर करने में लौंग का तेल भी काफी ज्यादा असरदार होता है. लौंग का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता और दांतों के दर्द में काफी ज्यादा प्रभावशाली होता है. आप रूई का टुकड़ा तेल में डुबोकर दांत और मसूड़ों पर लगा सकते हैं. लौंग में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दर्द में आराम पहुंचाते हैं.
हींग और नींबू हींग और नींबू का सेवन सिर्फ पाचन तंत्र ही नहीं बल्कि दांत दर्द में भी काफी फायदेमंद उपाय है. अगर दांत में दर्द हो रहा है तो एक चम्मच निंबू का रस और दो चुटकी हींग का हल्का पेस्ट तैयार कर लें और रूई की मदद से दर्द वाली जगह पर लगाएं. आपको तुरंत राहत मिलेगी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











