
दशकों में पहली बार! नए 'टुकड़ों' में बंटेगा पाकिस्तान, क्या कह रहे एक्पर्ट्स?
AajTak
पाकिस्तान सरकार नए प्रांत बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक सुधार और बेहतर सेवा वितरण बताया जा रहा है. हालांकि, विशेषज्ञों ने इस कदम को लेकर गंभीर चेतावनी दी है कि यह विभाजन देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता के लिए खतरा बन सकता है.
पाकिस्तान और 'विभाजन' शब्द सुनते ही 1971 की याद आती है, जब इस्लामी गणराज्य दो हिस्सों में बंट गया था और अपना पूर्वी प्रांत, ईस्ट पाकिस्तान, खो बैठा था. लेकिन आज जिस विभाजन की बात हो रही है, वह बिल्कुल अलग तरह का है, एक ऐसा विभाजन जिसे मौजूदा पाकिस्तानी शासन अब आक्रामक तरीके से आगे बढ़ा रहा है.
रविवार को पाकिस्तान के संचार मंत्री, अब्दुल अलीम खान ने कहा कि पाकिस्तान में छोटे-छोटे प्रांत 'निश्चित तौर पर बनाए जाएंगे'. उन्होंने तर्क दिया कि इससे शासन और सरकारी सेवाओं में सुधार होगा. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में प्रांतों का और विभाजन फायदेमंद से ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है.
आजादी के समय 1947 में पाकिस्तान में पांच प्रांत थे- ईस्ट बंगाल, वेस्ट पंजाब, सिंध, नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस (NWFP) और बलूचिस्तान.
1971 के मुक्तियुद्ध (Liberation War) के बाद ईस्ट बंगाल स्वतंत्र होकर बांग्लादेश बन गया. वेस्ट पंजाब पंजाब कहलाया, NWFP का नाम बदलकर खैबर पख्तूनख्वा (KP) रखा गया, और सिंध व बलूचिस्तान पहले जैसे ही रहे.
पाकिस्तान को प्रशासनिक रूप से और बांटने की तैयारी ऐसे समय में हो रही है जब बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अलगाववादी आंदोलनों ने गति पकड़ ली है. इन दोनों ही प्रांतों में हो रहे उग्र विरोध का सामना करने के लिए फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ‘हाइब्रिड सरकार’ पूरी ताकत लगा रही है.
पाकिस्तान के अखबार 'Dawn' की रिपोर्ट के अनुसार, देश के संचार मंत्री अलीम खान के बयान से पहले इस मुद्दे पर हाल ही में कई सेमिनार, मीडिया चर्चाएं और बहसें आयोजित हुई हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







