
'दलित विरोधी राजनीति का केंद्र गृहमंत्री का घर', Captain-Shah की मुलाकात पर बोले सुरजेवाला
AajTak
दिल्ली से पंजाब तक राजनीतिक गलियारे में नई हलचल मच गयी है. आज शाम अमित शाह से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का बयान आया है जिसमें उन्होंने दलित विरोधी राजनीति का केंद्र अमित शाह का घर बताया है.अमित शाह के साथ कैप्टन अमरिंदर की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. खबर है कि दोनों के बीच कृषि कानूनों को लेकर बात हुई. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह अमित शाह के साथ जल्दी ही दूसरी मीटिंग करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी बैठक हो सकती है. देखें पूरी खबर.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











