
दलित गोलबंदी?... बजट 2026 में संत रविदास और बौद्ध सर्किट का जिक्र और पीएम मोदी का पंजाब दौरा
AajTak
बजट भाषण में संत रविदास का नाम लिया जाना, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा सीधे सीधे दलित वोट बैंक से कनेक्ट हो रहा है. संत रविदास जयंती पर, आम बजट के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के डेरा सचखंड बल्ला में संत निरंजन दास से मुलाकात करने वाले हैं.
बजट 2026 भाषण के शुरू में ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संत रविदास का नाम लिया. आज संत रविदास जयंती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते बरसों में इस मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सीर गोवर्धन जाते रहे हैं. संत रविदास के जन्म स्थल सीर गोवर्धन में इस बार भी देश विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं - लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार पंजाब का कार्यक्रम बनाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास जयंती के मौके पर जालंधर के डेरा सचखंड बल्ला के दौरे पर हैं. वहां पर प्रधानमंत्री मोदी डेरा बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करने वाले हैं, जिसके लिए करीब 45 मिनट का कार्यक्रम बनाया गया है. संत निरंजन दास डेरा बल्लां और वाराणसी दोनों जगह धार्मिक स्थलों की देखरेख करते हैं.
रविदास जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पहले से ही सक्रिय नजर आ रही है. पंजाब सरकार ने डेरा सचखंड बल्लां के पास गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की घोषणा की है. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अध्ययन केंद्र को देश भर में अनूठी पहल बताया है. हरपाल सिंह चीमा का कहना है गुरु रविदास की शिक्षा और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है - ध्यान रहे, अगले साल यानी 2027 पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.
बजट भाषण में संत रविदास का खास जिक्र
चुनावी साल में बजट भाषण का फोकस साफ नजर आता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में चुनावी राज्यों के लिए घोषणाएं तो की है, लेकिन ध्यान देने पर ही चीजें समझ में आती हैं. 2026 में विधानसभा के चुनाव तो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी में होने जा रहे हैं - लेकिन बजट भाषण में संत रविदास का जिक्र और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा पंजाब चुनाव से अपने आप कनेक्ट हो जाता है.
बजट भाषण शुरू करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं बजट पेश कर रही हूं... भारत में पिछले साल आर्थिक स्थिति अच्छी रही है... जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है... देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है... यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







