
दर्जन भर मुकदमे, 75 हजार का इनाम, लंबे समय से फरार... कहां है मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी?
AajTak
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ये सवाल उठ रहा है कि लंबे समय से फरार चल रही उसकी पत्नी अफशां अंसारी सामने आएगी या नहीं. मुख्तार की पत्नी अफशां पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है. लंबे समय से पुलिस अफशां की तलाश में जुटी हुई है.
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ये सवाल उठ रहा है कि लंबे समय से फरार चल रही उसकी पत्नी अफशां अंसारी सामने आएगी या नहीं. मुख्तार की पत्नी अफशां पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है. लंबे समय से पुलिस अफशां की तलाश में जुटी हुई है. उसपर करीब दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं. गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है.
गौरलब है कि गाजीपुर, मऊ से लेकर लखनऊ तक फर्जी तरीके से भूमि पर कब्जा करने, रसूख के दम पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेने जैसे कई केस अफशां अंसारी पर दर्ज हैं. जबरन रजिस्ट्री का केस भी अफशां के खिलाफ दर्ज है.
ये भी पढ़ें- 'हमारे हाल पर रहम करें, जो बीत गया सो बीत गया...', मुख्तार की मौत पर बेटे उमर अंसारी का बयान, VIDEO
कहा जाता है कि 2005 में मुख्तार अंसारी जब जेल गया तो अंसारी गैंग की कमान अफशां अंसारी ही संभालती थी. शादी से पहले अफशां पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं था. लेकिन अब गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी सहित अलग-अलग दर्जन भर दर्ज हो गए हैं.
वो मामला जिसमें अफशां पर इनाम घोषित हुआ
बता दें कि अफशां गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला की रहने वाली है. कुछ साल पहले मऊ के दक्षिण टोला के रैनि गांव के पास विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म बनाकर जमीन ली गई और उस पर एक गोदाम का निर्माण कराया गया. उस गोदाम को फर्म के द्वारा एफसीआई को किराए पर दिया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









