
दर्जनों लड़कियों को कैसे गर्लफ्रेंड बना लेता है ये शख्स?
AajTak
अरबपति शख्स अपनी वाइल्ड पार्टीज के लिए मशहूर है. उसने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था, जिसमें वह एक पूल में 150 लड़कियों संग एन्जॉय करते नजर आया था.
एक अरबपति शख्स ने गर्लफ्रेंड बनने की इच्छुक लड़कियों के लिए एक फॉर्म जारी किया है. अरबपति का कहना है कि गर्लफ्रेंड बनने वालीं लड़कियों को आलीशान महल में रहने के साथ-साथ कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी.
इस अरबपति शख्स का नाम ट्रैवर्स बेयोन (Travers Beynon) है, वो अपनी वाइल्ड पार्टीज के लिए मशहूर रहे हैं. Travers ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर वह एक पूल में 150 लड़कियों संग एन्जॉय करते नजर आए थे.
50 साल के ऑस्ट्रेलियाई टोबैको बिजनेस टायकून ट्रैवर्स की पहचान मशहूर एडल्ट मैगजीन प्लेबॉय के फाउंडर ह्यू हेफनर (Hugh Hefner) की तरह है. वो खुद को The Candyman कहलाना पसंद करते हैं. इसी नाम से उनका एक आलीशान महल है, जिसमें वो अपनी फैमिली, दर्जनों गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हैं.
Polygamy लाइफस्टाइल जीने वाले ट्रैवर्स की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि उन्हीं के Candy Shop Mansion इंस्टा पेज पर लगभग 8 लाख फॉलोअर्स हैं.
ट्रैवर्स ने Candy Shop Mansion नाम से एक वेबसाइट भी बना रखी है, जिसमें वो अपने महल में होने वाली एक्टिविटी के बारे में जानकारी देते हैं. इस वेबसाइट में एक सेक्शन है, जहां पर उनकी गर्लफ्रेंड बनने के लड़कियां आवेदन कर सकती हैं. हालांकि, इसके लिए उन्होंने कुछ रूल्स बना रखे हैं.
वेबसाइट के मुताबिक, अरबपति ट्रैवर्स की गर्लफ्रेंड बनने, आलीशान लाइफस्टाइल जीने और वाइल्ड पार्टीज एन्जॉय करने के लिए एक आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा. इसके बाद ट्रैवर्स उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरुआती संपर्क करेंगे. पसंद आने पर वो उसे वीकेंड पर आमंत्रित करेंगे. देश/विदेश से ट्रैवर्स के यहां आने वाले को यात्रा का सारा खर्च दिया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












