
दमोह के स्कूल में हिजाब मामले के बाद एक और खुलासा, टीचर्स का कराया गया धर्म परिवर्तन
AajTak
Damoh School Case: मध्य प्रदेश के दमोह में कथित तौर पर हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनने पर मजबूर करने वाले निजी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई थी. इसके बाद अब स्कूल की प्रिंसिपल और दो टीचर्स के धर्मांतरण की बात भी सामने आई है. ये खुलासा बाल कल्याण आयोग की टीम ने अपनी जांच में किया है.
मध्य प्रदेश के दमोह का गंगा जमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिजाब मामले को लेकर सुर्खियों में आया था. अब स्कूल की प्रिंसिपल और दो टीचर्स के धर्मांतरण की बात भी सामने आई है. ये खुलासा बाल कल्याण आयोग की टीम ने अपनी जांच में किया है. आयोग की टीम स्कूल पहुंची थी और लड़कियों को हिजाब पहनाने के मामले के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच की थी. इसके बाद ये बात सामने आई कि इसी स्कूल में धर्म परिवर्तन भी कराया गया.
बाल कल्याण समिति दमोह के सदस्य दीपक तिवारी ने बताया कि टीम ने जांच में स्कूल की महिला प्रिंसिपल के साथ अन्य दो टीचर्स के नाम में अंतर पाया है. उनके पुराने नाम हिंदू होने की तस्दीक करते हैं, जबकि अब उनके नाम मुस्लिम धर्म के मुताबिक हैं. आयोग अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या स्कूल में नौकरी देने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया.
'गैर मुस्लिम बच्चों को कुरान की आयतें पढ़ाई जा रही हैं'
उन्होंने ये भी बताया है कि स्कूल में पढ़ने वाले गैर मुस्लिम बच्चों को कुरान की आयतें पढ़ाई जा रही हैं. इसके बारे में कुछ बच्चों ने उन्हें बताया है और आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है. फिलहाल हिजाब के साथ-साथ अब शिक्षिकाओं के धर्म परिवर्तन और बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दिए जाने की जांच भी हो रही है.
हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सीएम ने दिया था जांच का आदेश
बता दें कि हिजाब मामले को लेकर हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच का आदेश दिया था. इसके बाद स्कूल की मान्यता भी रद्द की गई थी. मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस मामले पर बयान जारी किया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







