
दमघोंटू होती जा रही दिल्ली की हवा, 285 पर पहुंचा AQI... AAP ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
AajTak
राजधानी दिल्ली की हवा दमघोंटू होती जा रही है. कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर खराब की श्रेणी में है. सरकार ने सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाले 13 इलाकों की पहचान की है. इस बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है.
सर्दियां अभी शुरू भी नहीं हुईं और राजधानी दिल्ली की हवा बिगड़ने लगी. दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है. राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर 285 पर पहुंच गया है. इस बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है.
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को राजधानी के सभी 13 हॉटस्पॉट में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
गोपाल राय के दफ्तर से जारी एक बयान में बताया गया है कि 13 हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान चलाने के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. ये बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी.
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी वायु प्रदूषण की स्थिति पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग की थी. मुख्यमंत्री ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
GRAP-1 हुआ लागू
हवा में प्रदूषण के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर में अब ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP की पहली स्टेज को लागू कर दिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











