
दबंगों की दुनियाः अमीरों जैसा शौक, पुलिस को चकमा और 2.5 लाख इनाम... ट्रांसपोर्टर से ऐसे गैंगस्टर बना था बदन सिंह 'बद्दो'
AajTak
बदन सिंह बद्दो ने साल 1996 में एक वकील की हत्या की. फिर साल 2011 में उसने मेरठ जिला पंचायत के सदस्य संजय गुर्जर का मर्डर किया. इसके बाद साल 2012 में उसने एक केबल नेटवर्क के संचालक पवित्र मैत्रे को मौत के घाट उतार दिया था.
यूपी में अतीक अहमद, बृजेश सिंह या मुख्तार अंसारी जैसे कई बड़े माफिया डॉन पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं. लेकिन कुछ गैंगस्टर ऐसे भी हैं, जो अभी तक फरार हैं और पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. ऐसा ही एक गैंगस्टर है बदन सिंह बद्दो. जिस पर 2.5 लाख रुपये का इनाम है. इस कुख्यात बदमाश को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. लेकिन करीब 4 साल पहले वो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. तब से अब तक पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई है. आइए जान लेते हैं इस दबंग गैंगस्टर की कहानी.
कौन है गैंगस्टर बदन सिंह 'बद्दो' 1970 के दशक में बदन सिंह बद्दो के पिता चरण सिंह जालंधर छोड़कर यूपी के मेरठ में रहने आ गए थे. परिवार का जीवनयापन के लिए उन्होंने ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम शुरू करना शुरू किया. धीरे-धीरे वो खुद एक ट्रांसपोर्टर बन गए. 7 भाइयों में सबसे छोटे बदन सिंह बद्दो ने भी ट्रांसपोर्ट के कारोबार में कदम रखा. इसी दौरान उसके संबंध इलाके के बदमाशों से हो गए थे. वो अपराधियों के साथ उठने बैठने लगा था.
ज़रूर पढ़ें-- दबंगों की दुनियाः अस्पताल में किया था गवली के शूटर का मर्डर, दाऊद इब्राहिम भी इस डॉन को कहता था गुरु
अपराध की दुनिया में पहला कदम ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में उसने आलीशान घर बनाया. इसी दौरान उसने शराब के कारोबार में हाथ आजमाया. माना जाता है कि 1988 में उसने जरायम की दुनिया में आमद दर्ज कराई थी. इसके बाद उसने पलटकर पीछे नहीं देखा. कारोबार और जुर्म दोनों ही जगह उसने अपनी पहचान बना ली थी.
हत्या के मामलों से सुर्खियों में आया था बद्दो उसने साल 1996 में एक वकील की हत्या को अंजाम दिया. साल 2011 में उसने मेरठ जिला पंचायत के सदस्य संजय गुर्जर का मर्डर किया. ये तो बस शुरुआत थी. इसके बाद साल 2012 में उसने एक केबल नेटवर्क के संचालक पवित्र मैत्रे को मौत के घाट उतार दिया था. उसके खिलाफ यूपी के बाहर भी लूट और डकैती के मामले दर्ज होने लगे.
इसे भी पढ़ें-- दबंगों की दुनियाः पिता की मौत का बदला, 6 लोगों का कत्ल... फिर उसरी चट्टी कांड से कुख्यात हुआ था ये डॉन

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











