
दक्षिण चीन सागर में गश्त कर रहे अमेरिका के विमान को चीन ने रोका, टक्कर होते-होते बची, देखें VIDEO
AajTak
अमेरिका का आरोप है कि चीन का यह विमान उड़ा रहा पायलट बेहद असुरक्षित और गैर पेशेवर तरीके से अमेरिकी विमान के बेहद नजदीक पहुंचा और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की. दोनों विमानों के बीच में दूरी इतनी कम थी कि विमानों के बीच टक्कर बाल-बाल होते बची.
ताइवान विवाद को लेकर चीन और अमेरिका की तनातनी किसी से छिपी हुई नहीं है. इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में रूटीन ऑपरेशन कर रहे अमेरिकी वायुसेना के B-52 विमान को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन के J-11 विमान के पायलट ने 24 अक्टूबर को अमेरिकी वायुसेना के विमान को गैरपेशेवर तरीके से रोकने की कोशिश की थी. चीन के विमान की रफ्तार बहुत तेज थी. एक समय पर दोनों विमानों के बीच की दूसरी महज 10 फीट थी, जिससे विमानों के टकराने का खतरा बन गया था.
अमेरिका का आरोप है कि चीन का यह विमान उड़ा रहा पायलट बेहद असुरक्षित और गैर पेशेवर तरीके से अमेरिकी विमान के बेहद नजदीक पहुंचा और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की. दोनों विमानों के बीच में दूरी इतनी कम थी कि विमानों के बीच टक्कर होते बची.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह घटना रात की है. उस समय विजिबिलिटी बहुत सीमित थी और यह हरकत अंतर्राष्ट्रीय हवाई सुरक्षा नियमों के विपरीत है. हमें लगता है कि चीननके पायलट को यह अंदाजा तक नहीं था कि विमानों की टक्कर हो सकती है. यह घटना असुरक्षित, गैरपेशेवर और अमेरिका सहित कई अन्य देशों के रूटीन ऑपरेशन के लिए घातक है.
दक्षिण चीन सागर को लेकर रहती है दोनों तनातनी
दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन में अक्सर तनातनी होती रहती है. अमेरिका दक्षिण चीन सागर पर कोई दावा नहीं करता है लेकिन यहां अपने सहयोगियों की मदद के लिए पेट्रोलिंग करता रहता है. चीन इससे नाराज रहता है, क्योंकि वो दक्षिण चीन सागर को अपना बताता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











