
दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकाम, राष्ट्रपति भवन पर टैंक और सैनिक लेकर पहुंचा जनरल गिरफ्तार
AajTak
बोलिवियाई टेलीविजन पर बख्तरबंद वाहनों को राष्ट्रपति भवन के दरवाज़ों से टकराते हुए दिखाया गया, जबकि एक शीर्ष अधिकारी ने बोलिवियाई लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कहा. उधर, सरकारी भवन में प्रवेश करने से पहले जुनिगा ने प्लाजा में पत्रकारों से कहा, "निश्चित रूप से जल्द ही मंत्रियों का एक नया मंत्रिमंडल होगा. हमारा देश, हमारा राज्य इस तरह नहीं चल सकता. अभी के लिए वह आर्से को कमांडर इन चीफ के रूप में मान्यता देते हैं."
दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में बुधवार को टैंक और सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस आर्से ने इसे तख्तापलट की कोशिश बताया. उन्होंने देश के लोगों से तख्तापलट के खिलाफ लामबंद होने का आग्रह किया. राष्ट्रपति भवन में मंत्रियों से घिरे आर्से ने एक वीडियो में कहा, "देश तख्तापलट की कोशिश का सामना कर रहा है. हम यहां कासा ग्रांडे में किसी भी तख्तापलट की कोशिश का सामना करने के लिए मजबूती से तैयार हैं. हमें बोलिवियाई लोगों को संगठित करने की जरूरत है".
हालांकि तख्तापलट की असफल कोशिश के बाद बोलिवियाई जनरल कमांडर को पुलिस द्वारा लाइव टीवी पर गिरफ्तार कर लिया गया.
दरअसल, इससे पहले बोलिवियाई टेलीविजन पर चले वीडियो में दिखाया गया कि राष्ट्रपति आर्से ने सेना के जनरल कमांडर जुआन जोस जुनिगा का राष्ट्रपति भवन के गलियारे में सामना किया, जो इस विद्रोह का नेतृत्व कर रहे हैं. आर्से ने कहा, "मैं आपका कप्तान हूं और मैं आपको अपने सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश देता हूं और मैं इस अवज्ञा की अनुमति नहीं दूंगा."
टीवी पर दरवाजे तोड़ते दिखे बख्तरबंद वाहन
बोलिवियाई टेलीविजन पर बख्तरबंद वाहनों को राष्ट्रपति भवन के दरवाज़ों से टकराते हुए दिखाया गया, जबकि एक शीर्ष अधिकारी ने बोलिवियाई लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कहा. उधर, सरकारी भवन में प्रवेश करने से पहले जुनिगा ने प्लाजा में पत्रकारों से कहा, "निश्चित रूप से जल्द ही मंत्रियों का एक नया मंत्रिमंडल होगा. हमारा देश, हमारा राज्य इस तरह नहीं चल सकता. अभी के लिए वह आर्से को कमांडर इन चीफ के रूप में मान्यता देते हैं."
हालांकि जुनिगा ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि वह तख्तापलट का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन मुख्यालय में गूंजती धमाकों की आवाज के बीच उन्होंने कहा कि सेना लोकतंत्र को बहाल करने और हमारे राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की कोशिश कर रही है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








