
दक्षिण अफ्रीका के इस गांव में फैली 'हीरे' मिलने की खबर, हर कोई करने लगा खुदाई
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में उस समय अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए जब एक खास तरह के पत्थर की चर्चा चारों तरफ फैल गई. दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के क्वाह्लथी गांव में खास तरह के पत्थर मिलने की खबर फैलते ही एक हजार से अधिक लोग हीरा की तलाश में जुट गए.
दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में उस समय अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए जब एक खास तरह के पत्थर की चर्चा चारों तरफ फैल गई. दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के क्वाह्लथी गांव में खास तरह के पत्थर मिलने की खबर फैलते ही एक हजार से अधिक लोग हीरा की तलाश में जुट गए. स्थानीय लोग इस पत्थर को हीरा बता रहे हैं. (फोटो-Getty Images) हीरे की खोज में सिर्फ क्षेत्र विशेष के ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण अफ्रीका से लोग क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के क्वाह्लथी गांव पहुंच गए हैं. गांव के लोग शनिवार से ही हीरे की तलाश में खेतों में खुदाई कर रहे हैं. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











