
दंगा प्रभावित मणिपुर की छात्रा को मिला केरल के स्कूल में दाखिला, रिश्तेदारों की मदद से बचकर आई
AajTak
छोटी बच्ची मणिपुर के एक सीमावर्ती गांव की रहने वाली है. वो अपने एक रिश्तेदार की मदद से अपने दंगा प्रभावित गृह राज्य से केरल पहुंची थी. वहां तीसरी कक्षा में दाखिला लिया. स्कूल ने बच्ची के तमाम कागजी दस्तावेजों की मांग नहीं की. पढ़ें- क्या है पूरा मामला...
हमउम्र साथियों के साथ अब वो अपने नये स्कूल में खुश नजर आ रही है. अपने गृह राज्य मणिपुर में हुए खूनी दंगों के बुरे सपने अब उसकी याददाश्त से गायब हो गए हैं. नन्हीं होयनेगेम उर्फ जे जेम मणिपुरी लड़की है, जिसे हाल ही में थायकॉड में मॉडल गवर्नमेंट एलपी स्कूल में तीसरी कक्षा में दाखिला दिया गया था.
राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी गुरुवार को उससे मिलने स्कूल आए, तो छोटी लड़की कक्षा में अपने दोस्तों के साथ खेलने में व्यस्त थी. मंत्री ने पीटीआई से कहा कि जय जेम मणिपुर के एक सीमावर्ती गांव की रहने वाली है और वह एक रिश्तेदार की मदद से अपने दंगा प्रभावित गृह राज्य से केरल आई थी. पता चला है कि हमलावरों ने उसका घर जला दिया और उसके माता-पिता और भाई-बहन गांव छोड़कर भाग गए.
छात्रा को सभी सरकारी सहायता का वादा करते हुए, मंत्री ने कहा कि जय जेम अब केरल की “दत्तक बेटी” है. जब वह प्रवेश के लिए आई तो उसके पास कोई रिकॉर्ड नहीं था. शासन ने उन्हें बिना स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) के प्रवेश की अनुमति दे दी. लड़की को यूनिफॉर्म सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. उन्होंने कक्षा में कुछ देर के लिए बच्ची से बातचीत भी की.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि केरल में शांति से रहने और पढ़ाई करने का सामाजिक माहौल है, मणिपुर की मौजूदा स्थिति बहुत दुखद है. शिवनकुट्टी ने मांग की कि अधिकारी हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
बता दें कि 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई घायल हुए हैं. यह हिंसा तब हुई जब मेइतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया था. बता दें कि मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.
मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, महिलाओं के साथ दरिंंदगी मणिपुर में हालात काबू होने की बजाय बिगड़ते जा रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्य से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 4 मई का एक वीडियोआज सामने आया है. इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि ये वीडियो इस वजह से वायरल किया जा रहा है, ताकि उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर किया जा सके.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







