
'थोड़ी शर्म करो पाकिस्तानियों, जीजा हूं तुम्हारा...', सीमा के पति सचिन मीणा ने क्यों कही ये बात
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन मीणा का नया वीडियो वायरल हुआ है. इसमें सचिन ने पाकिस्तानियों के लिए मैसेज दिया है. कहा कि पाकिस्तानी उसके बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं. थोड़ी तो शर्म करें वो लोग. वो उनका जीजा है. अपने जीजा से इज्जत से बात करें.
सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी ऐसी है जिसने न केवल भारत में बल्कि पूरे पाकिस्तान में सुर्खियां बटोरीं. हाल ही में खबर आई थी कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं. इसकी पुष्टि खुद उन्होंने की. तो वहीं, अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया में आया है जिसमें सचिन ने पाकिस्तानियों के लिए एक संदेश दिया है. कहा कि थोड़ी शर्म करो मैं तुम्हारा जीजा हूं. अपने जीजा की तो इज्जत करो.
दरअसल, जब से सीमा पाकिस्तान छोड़कर सचिन के पास भारत आई हैं, तभी से पाकिस्तान के लोग सीमा के साथ-साथ सचिन को बुरा-भला कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जहां पाकिस्तानियों ने सचिन के लिए उल्टी-सीधी बातें कही हैं. इसी बात का जवाब आज जाकर सचिन ने खुद दिया है.
सीमा हैदर ने पाकिस्तान के लोगों को क्या बताया ? सुनकर हिल जाओगे 💯#पाकिस्तान #Pakistan #SeemaHaider #india #देव pic.twitter.com/Dz7C3GmTU6
हालांकि, उन्होंने रील के माध्यम से मजे-मजे में ये सब कहा. इस रील में सचिन और सीमा दोनों साथ बैठे दिखाई दिए. सचिन ने कहा, ''पाकिस्तान का तो मैं दामाद हूं ही. पाकिस्तानियों का जीजा भी लगता हूं. थोड़ी तो शर्म करो पाकिस्तान के लोगों. अपने जीजा के लिए कोई उल्टा-सीधा कहता है क्या. इज्जत से तो बात करो.'' इस वीडियो में सीमा भी सचिन की हां में हां मिलाती दिखाई दीं.
सचिन-सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. बता दें, साल 2020 में मोबाइल पर पब्जी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को यूपी के सचिन से प्यार हो गया था जिसके बाद वो अवैध तरीके से नेपाल के जरिए पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आ गई थीं और सीधे उसके गांव पहुंच गई थीं.
दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी की थी. हालांकि, सीमा हैदर के अवैध तरीके से भारत आने के बाद उस पर लोगों ने पाकिस्तान का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई दिनों तक सीमा हैदर से पूछताछ की थी. सीमा हैदर ने कहा था कि चाहे भले उनकी यहां जान चली आए लेकिन वो अब लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगी. बता दें कि सीमा हैदर के अपने पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं. सीमा अपने सभी बच्चों को लेकर पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आई थीं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








