
'थाने को लगाई आग, SI को जलाया', बांग्लादेश में छात्र नेता ने पुलिस को दी खुलेआम धमकी
AajTak
बांग्लादेश के हबीगंज जिले के शायेसतागंज पुलिस स्टेशन के भीतर छात्र नेताओं द्वारा पुलिस को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है. एंटी-डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट के नेता प्रतिबंधित छात्र लीग के पूर्व नेता एनामुल हसन की रिहाई की मांग कर रहे थे. वीडियो में 2024 की हिंसा और पुलिस स्टेशन जलाने की बात भी कही गई.
बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शायेसतागंज पुलिस स्टेशन के भीतर खुलेआम पुलिस अधिकारियों को धमकाते छात्र नेताओं को देखा जा सकता है. यह घटना शुक्रवार दोपहर पूर्वी हबीगंज जिला में हुई, जब एंटी-डिस्क्रिमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट (SAD) के नेता थाने पहुंचे और एक आरोपी की रिहाई की मांग करने लगे.
वीडियो के अनुसार, SAD के नेता पुलिस अधिकारियों से एनामुल हसन उर्फ नयन की रिहाई की मांग कर रहे थे. नयन, अब प्रतिबंधित छात्र लीग का पूर्व नेता बताया गया है, जिसे गुरुवार देर रात हिरासत में लिया गया था. उस पर बांग्लादेश अवामी लीग से जुड़े छात्र संगठन से संबंध होने का आरोप है.
छात्र संगठन के नेता की रिहाई को लेकर अफसर को धमकाया
छात्र लीग, तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग का छात्र संगठन था, जिसे 2024 में सरकार गिराए जाने के बाद मुहम्मद यूनुस प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया था. रिपोर्टों के अनुसार, SAD आंदोलन में इस्लामी तत्वों के हावी होने के बाद हसीना सरकार का पतन हुआ था.
वायरल फुटेज में हबीगंज जिला SAD इकाई के महासचिव महदी हसन पुलिस अधिकारियों के सामने बैठकर खुलेआम 2024 की हिंसा का जिक्र करते नजर आते हैं. वह दावा करते हैं कि अगस्त 2024 में उन्होंने बनियाचंग पुलिस स्टेशन को आग के हवाले किया था और एक हिंदू पुलिस अधिकारी, सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी, को जिंदा जला दिया गया था. उनका उद्देश्य पुलिस को यह चेतावनी देना था कि अगर नयन को रिहा नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम होंगे.
2024 की हिंसा और पुलिस स्टेशन जलाने की धमकी का जिक्र

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







