
थाई लड़की की मौत का मामला, इस वजह से बयान देने नहीं आया स्पा का मालिक राकेश शर्मा
AajTak
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राकेश शर्मा से पूछताछ और उसके फोन की जांच करने से लखनऊ पुलिस को कई रसूखदारों के नाम मिल सकते थे. अब उसकी RTPCR जांच करवाई जा रही है.
लखनऊ में थाईलैंड की युवती पियाथीडा की कोरोना से मौत के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस केस की अहम कड़ी स्पा संचालक राकेश शर्मा अब आइसोलेट हो गया है. पुलिस के मुताबिक बुधवार को उसे बयान देने के लिए लखनऊ आना था. लेकिन पटना एअरपोर्ट पर एंटीजन जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसलिए वो वहीं आइसोलेशन में चला गया. जानकारी के मुताबिक राकेश शर्मा से पूछताछ और उसके फोन की जांच करने से लखनऊ पुलिस को कई रसूखदारों के नाम मिल सकते थे. अब उसकी RTPCR जांच करवाई जा रही है. दरअसल, इस मामले में थाई स्पा के मैनेजर रकाबगंज निवासी सलमान से 9 मई को कई घंटे की पूछताछ की गई थी. जिसके बाद जांच की सुई स्पा के मालिक राकेश शर्मा की तरफ घूम गई थी. पुलिस ने राकेश से फोन पर पूछताछ का दावा करने के साथ ही उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था. अब ऐसा लग रहा है कि वह स्वस्थ होने के बाद ही बयान दर्ज करा पाएगा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









